M.P News : कटनी में बड़ा रेल हादसा, कोयला लदी मालगाड़ी की 5 बोगियां पटरी से उतरी, कई यात्री ट्रेनें प्रभावित

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के कटनी जिले में शनिवार सुबह बड़ा रेल हादसा सामने आया, जब कोयला लदी एक मालगाड़ी अचानक पटरी से उतर गई। यह घटना कटनी मेन स्टेशन से पहले ए-केबिन के पास हुई, जिससे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी और तकनीकी टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया।

न्यू कटनी जंक्शन के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार यह मालगाड़ी बिलासपुर रेलखंड से कोयला लोड कर वेस्ट बड़ोदरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान न्यू कटनी जंक्शन के पास ए-केबिन के नजदीक ट्रेन डीरेल हो गई।हादसे में मालगाड़ी की करीब पांच बोगियां पटरी से उतर गईं, जिससे ट्रैक को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है।

Read More : M.P News : इंदौर- महू के तिंचा वॉटरफॉल में पार्टी मनाने गए युवकों के साथ हादसा, खाई में गिरने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

दो डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़े

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक दुर्घटना के दौरान दो डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए, जिससे हादसे की गंभीरता बढ़ गई। इसके चलते रेल पटरियां भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।हालांकि राहत की बात यह रही कि यह मालगाड़ी थी और कोई जनहानि की खबर सामने नहीं आई।

कई यात्री ट्रेनें प्रभावित

ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के कारण इस रूट से गुजरने वाली कई यात्री ट्रेनें प्रभावित हो गई हैं। कुछ ट्रेनों को रोका गया है, जबकि कुछ का रूट बदलने की भी संभावना जताई जा रही है।

मरम्मत कार्य में जुटी रेलवे टीम

हादसे के बाद रेलवे की राहत और तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर डीरेल हुई बोगियों को हटाने और ट्रैक की मरम्मत में जुट गई है।रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जल्द से जल्द ट्रैक को दुरुस्त कर ट्रेनों की आवाजाही सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।फिलहाल रेलवे प्रशासन हादसे के कारणों की भी जांच कर रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *