T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: भारत-न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को खिताबी जंग, जानें टिकट से लेकर लाइव मैच की पूरी जानकारी

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम और सबसे रोमांचक पड़ाव पर पहुंच गया है। दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। वहीं न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट पक्का किया।अब क्रिकेट फैंस को भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबले का इंतजार है, जो 8 मार्च को खेला जाएगा।

कब और कहां खेला जाएगा फाइनल

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है। टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में भारतीय टीम इस बार भी ट्रॉफी बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।वहीं न्यूजीलैंड की टीम अब तक एक भी बार टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है, इसलिए कीवी टीम अपने पहले खिताब की तलाश में उतरेगी।

कितने बजे शुरू होगा मैच

फाइनल मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे होगी।

  • टॉस: शाम 6:30 बजे

  • स्टेडियम गेट ओपन: शाम 4 बजे

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दर्शकों को मैच से लगभग तीन घंटे पहले स्टेडियम पहुंचने की सलाह दी गई है।

कैसे खरीदें मैच के टिकट

भारत और न्यूजीलैंड के फाइनल मुकाबले के टिकट BookMyShow और ICC के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध हैं।BookMyShow इस टूर्नामेंट का ऑफिशियल टिकटिंग पार्टनर है, इसलिए अधिकतर टिकट इसी प्लेटफॉर्म पर बेचे जा रहे हैं।

हालांकि टिकटों की भारी मांग के चलते ज्यादातर कैटेगरी फिलहाल सोल्ड आउट हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बड़े मुकाबलों से 24 से 48 घंटे पहले कुछ टिकट दोबारा जारी किए जा सकते हैं।

Read More : Biography of Shashimohan Singh : लेख: रील लाइफ के ‘हीरो’ से रियल लाइफ के ‘सिंघम’ तक, रायगढ़ के एसएसपी शशिमोहन सिंह का सफर

कितनी है टिकट की कीमत

फाइनल मैच की टिकट की कीमत स्टैंड और सीट कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग है।

  • जनरल टिकट: लगभग ₹3000 से शुरू

  • प्रीमियम सीटें: ₹10,000 से ₹25,000 तक

  • क्लब लाउंज और हॉस्पिटैलिटी: ₹50,000 से ₹75,000 तक

क्रिकेट प्रेमी अपनी पसंद और बजट के अनुसार टिकट खरीद सकते हैं।

कहां देखें लाइव

अगर आप स्टेडियम में जाकर मैच नहीं देख पा रहे हैं, तो भी इस महामुकाबले का पूरा रोमांच घर बैठे उठा सकते हैं।

  • टीवी प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

  • लाइव स्ट्रीमिंग: JioHotstar ऐप और वेबसाइट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला यह फाइनल मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा क्रिकेट इवेंट माना जा रहा है, जिस पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिकी हुई हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *