Keskal Crime Update Chhattisgarh : मानवता शर्मसार: ईरागांव में 19 साल की युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

0
177
CG News
CG News

Keskal Crime Update Chhattisgarh : कोंडागांव (06 मार्च 2026): छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल अनुविभाग अंतर्गत ईरागांव थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। होली के दूसरे दिन, जब पूरा क्षेत्र भाईचारे और रंगों के जश्न में डूबा था, तब चार युवकों ने एक 19 वर्षीय युवती की अस्मत को तार-तार कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी चार आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

अकेलेपन का उठाया फायदा प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार (होली के दूसरे दिन) की है। पीड़ित युवती अपने घर में अकेली थी, तभी गांव के ही चार युवक रंग-गुलाल लगाने के बहाने उसके घर पहुंचे। युवती ने उन्हें सामान्य मेहमान समझकर अंदर आने दिया, लेकिन दरिंदों के इरादे कुछ और ही थे। आरोपियों ने युवती को जबरन कमरे में खींच लिया और बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

देर शाम दर्ज हुई FIR हैवानियत का शिकार हुई पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर गुरुवार देर शाम ईरागांव थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल शून्य पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने छापेमारी कर चारों संदेही युवकों को हिरासत में लिया, जिन्होंने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपियों में दो नाबालिग शामिल ईरागांव पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से दो बालिग हैं, जबकि दो अन्य विधि सम्मत बालक (नाबालिग) बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय और बाल संप्रेषण गृह भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है और लोग दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here