Wednesday, August 19, 2026
Home National Ship Explosion : कार्गो जहाज में विस्फोट, 50 कंटेनर समुद्र में समाए,...

Ship Explosion : कार्गो जहाज में विस्फोट, 50 कंटेनर समुद्र में समाए, 4 क्रू लापता…

कोच्चि। Ship Explosion : केरल तट से लगभग 315 किलोमीटर दूर अरब सागर में कोलंबो से मुंबई जा रहे एक मालवाहक जहाज MV WAN HAI 503 में जोरदार धमाका हुआ, जिससे समुद्री व्यापारिक मार्ग पर हड़कंप मच गया है। हादसे के बाद जहाज से करीब 50 कंटेनर समुद्र में गिर गए, जबकि चार क्रू मेंबर अब भी लापता हैं।

Ship Explosion : इस दुर्घटना में 5 अन्य क्रू सदस्य घायल हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित निकालकर इलाज के लिए ले जाया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

अभी तक धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह तकनीकी खराबी या कंटेनर में मौजूद खतरनाक सामग्री की वजह से हुआ होगा।

समुद्र में गिरे कंटेनरों की वजह से इस क्षेत्र में जहाजरानी को लेकर सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। नौसेना और कोस्ट गार्ड की टीमें लापता कर्मियों की तलाश में लगातार जुटी हुई हैं।

सरकार और संबंधित एजेंसियां इस हादसे की जांच कर रही हैं और समुद्री ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here