CG ACCIDENT : तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दोपहिया चालक की मौत, नाराज लोगों ने किया चक्का जाम

Sanjay Sahu
CG ACCIDENT

CG ACCIDENT : बालोद। जिले में एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दोपहिया चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। हादसा डौंडी थाना क्षेत्र में राम जानकी मंदिर के पास हुआ।

CG ACCIDENT : मृतक की पहचान 55 वर्षीय सामसाय मसियारे, निवासी ग्राम परसोदा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ट्रक दल्लीराजहरा की ओर से आ रहा था, जबकि लूना चालक मथाई चौक से डौंडी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान राम जानकी मंदिर के पास ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई।

CG ACCIDENT : हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और चक्का जाम कर दिया। करीब एक घंटे से अधिक समय तक विरोध प्रदर्शन जारी रहा। जाम के कारण भानुप्रतापपुर–बालोद–राजनांदगांव मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिससे यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *