निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजधानी भोपाल में होली का पर्व इस बार भी उत्साह और शांति के साथ संपन्न हुआ। शहरभर में जहां एक ओर रंग, गुलाल और होली के चल समारोहों की धूम रही, वहीं सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस के करीब 50 हजार जवान तैनात रहे।होली के दिन पुलिसकर्मियों ने पूरे शहर में सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाई ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके।
सुरक्षा ड्यूटी के बाद पुलिसकर्मियों ने मनाई होली
होली के बाद गुरुवार को भोपाल पुलिस ने नेहरू नगर स्थित पुलिस ग्राउंड में सामूहिक रूप से होली का उत्सव मनाया। इस दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर जवानों तक सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर त्योहार की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मी डीजे की धुन पर झूमते और नाचते नजर आए, जिससे पूरा माहौल उत्साह और भाईचारे से भर गया।
Read More : M.P Crime : इंदौर में होली के दिन चाकूबाजी में युवक की हत्या, 24 घंटे में 3 नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
शांतिपूर्ण होली के लिए जनता का जताया आभार
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस वर्ष भोपाल में होली का त्योहार पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें शहरवासियों का सहयोग भी अहम रहा।अधिकारियों ने नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के सहयोग से ही बड़े त्योहारों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सकता है।











