Monday, April 20, 2026
33.4 C
Raipur

MP की खुली जेलों में अब महिलाएं भी सकेंगी रह, आज पुलिस जवान मनाएंगे होली

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश में जेल सुधार की दिशा में एक अहम पहल की जा रही है। राज्य की खुली जेलों (ओपन जेल) में अब महिला कैदियों को भी रखने की तैयारी है। इसके लिए जेल मैन्युअल में संशोधन का प्रस्ताव जेल मुख्यालय ने राज्य शासन को भेज दिया है।

अगर यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है तो मध्य प्रदेश उन राज्यों की सूची में शामिल हो जाएगा, जहां महिला कैदियों को भी ओपन जेल में रहने की सुविधा मिलेगी।

क्या होती है खुली जेल व्यवस्था

खुली जेल व्यवस्था का उद्देश्य कैदियों के पुनर्वास को बढ़ावा देना होता है। इसमें चयनित कैदियों को कड़ी निगरानी के बजाय निर्धारित शर्तों के साथ अपेक्षाकृत स्वतंत्र वातावरण में रखा जाता है।

ऐसे कैदियों को दिन के समय काम करने के लिए जेल परिसर से बाहर जाने की अनुमति भी दी जाती है। शाम को उन्हें निर्धारित समय पर वापस लौटना होता है।

Read More : M.P में स्मारक और संग्रहालयों की बुकिंग अब ऑनलाइन, आवेदनों में 30% तक बढ़ोतरी

महिला कैदियों को भी मिलेगा अवसर

अब तक मध्य प्रदेश की ओपन जेलों में केवल पुरुष कैदियों को ही रखा जाता है। लेकिन नए प्रस्ताव के तहत महिला कैदियों को भी इस व्यवस्था में शामिल करने की योजना बनाई गई है।जेल मुख्यालय का मानना है कि इससे महिला कैदियों के पुनर्वास और समाज में उनकी वापसी की प्रक्रिया आसान होगी।

अन्य राज्यों में पहले से लागू है व्यवस्था

महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों में महिला कैदियों के लिए ओपन जेल की व्यवस्था पहले से लागू है। वहां इस मॉडल को काफी सफल माना गया है।इसी अनुभव को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश में भी इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारी की जा रही है।

आज पुलिस जवान मनाएंगे होली मिलन समारोह

राजधानी भोपाल में आज पुलिस जवान होली का त्योहार मनाएंगे। होली के दिन सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहने के कारण पुलिसकर्मी त्योहार नहीं मना पाते, इसलिए परंपरा के अनुसार वे दूसरे दिन होली मिलन समारोह आयोजित करते हैं।

पुलिस लाइन में होगा आयोजन

भोपाल के नेहरू नगर स्थित पुलिस लाइन में सुबह 10 बजे ‘पुलिस होली मिलन समारोह’ आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान शामिल होंगे।इस दौरान पुलिसकर्मी एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।हर साल की तरह इस बार भी पुलिस परिवारों के बीच आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ होली का पर्व मनाया जाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

PM Modi Nation Address | PM Modi Address To Nation | PM Modi Address Today | PM Modi LIVE | PM Modi

PM Modi Nation Address | PM Modi Address To Nation | PM Modi Address Today | PM Modi LIVE | PM Modi

PM Modi Address To Nation | PM Modi Address Today | PM Modi LIVE | P

PM Modi Address To Nation | PM Modi Address Today | PM Modi LIVE | P

DSP Kalpana Verma Case में बड़ा खुलासा! RTI से खुला चौंकाने वाले राज, दीपक टंडन का धमाकेदार इंटरव्यू

DSP Kalpana Verma Case में बड़ा खुलासा! RTI से खुला चौंकाने वाले राज, दीपक टंडन का धमाकेदार इंटरव्यू

Vedanta plant blast : वेदांता प्लांट ब्लास्ट की खैफनाक मंजर, 19 मौतें!, 35 लाख मुआवजा...#cg #news

Vedanta plant blast : वेदांता प्लांट ब्लास्ट की खैफनाक मंजर, 19 मौतें!, 35 लाख मुआवजा...#cg #news

Latest YouTube Shorts

सट्‌टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी अरेस्ट, महादेव ऐप की तर्ज पर कराई बेटिंग...#raipur #cg

सट्‌टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी अरेस्ट, महादेव ऐप की तर्ज पर कराई बेटिंग...#raipur #cg

रायपुर में नशे की चौंकाने वाली तस्वीर पुल के नीचे बेसुध मिला युवक,बढ़ती लत पर सवाल...#cg #shorts

रायपुर में नशे की चौंकाने वाली तस्वीर पुल के नीचे बेसुध मिला युवक,बढ़ती लत पर सवाल...#cg #shorts

RTE भुगतान विवाद पर निजी स्कूल सख्त 18 अप्रैल को बंद, 17 को काली पट्टी से विरोध...#cg #shorts

RTE भुगतान विवाद पर निजी स्कूल सख्त 18 अप्रैल को बंद, 17 को काली पट्टी से विरोध...#cg #shorts

20 दिन पहले शादी,मेहंदी भी नहीं छूटी,प्लांट हादसे में मौत...#cg #cgnews #viralvideo

20 दिन पहले शादी,मेहंदी भी नहीं छूटी,प्लांट हादसे में मौत...#cg #cgnews #viralvideo

प्लास्टिक बोतल शराब नीति पर उठे सवाल सस्ती शराब गायब, जिम्मेदार कौन...#cg #raipur #cgnews

प्लास्टिक बोतल शराब नीति पर उठे सवाल सस्ती शराब गायब, जिम्मेदार कौन...#cg #raipur #cgnews

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अपने पुराने केस की जानकारी...#shorts #cg

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अपने पुराने केस की जानकारी...#shorts #cg

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

firecracker factory : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट, 16 की मौत, कई घायल

firecracker factory : विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री...

Related Articles

Popular Categories