Friday, August 28, 2026
Home Chhattisgarh CG BIG BREAKING: पासपोर्ट कार्यालय को 12 बमों से उड़ाने की धमकी,...

CG BIG BREAKING: पासपोर्ट कार्यालय को 12 बमों से उड़ाने की धमकी, Tamil Nadu से जुड़ा ईमेल; पुलिस हाई अलर्ट

Bemetara CMHO:
Bemetara CMHO:

CG BIG BREAKING: रायपुर स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल के जरिए कार्यालय को 12 बमों से उड़ाने की धमकी दी है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

CG BIG BREAKING:धमकी भरा मेल मिलते ही पुलिस ने तत्काल सुरक्षा बढ़ा दी। कार्यालय परिसर में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंचकर हर कोने की तलाशी ले रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और ईमेल की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। साइबर सेल की मदद से मेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

CG BIG BREAKING:प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह ईमेल Tamil Nadu से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि अब तक किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

CG BIG BREAKING:सिविल लाइन थाना प्रभारी यामन देवांगन ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर विवेचना जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here