HomeMadhya PradeshBhopalM.P News : भोपाल में 521 करोड़ की 29 कंपोजिट शराब दुकानों...

M.P News : भोपाल में 521 करोड़ की 29 कंपोजिट शराब दुकानों के लिए नहीं आया एक भी ई-टेंडर

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

भोपाल। राजधानी भोपाल में आबकारी विभाग को बड़ा झटका लगा है। 521 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य वाली 29 कंपोजिट शराब दुकानों के लिए मांगे गए ई-टेंडर में एक भी आवेदन नहीं आया।इस अप्रत्याशित स्थिति के बाद विभाग अब पूरी प्रक्रिया की समीक्षा कर नई रणनीति तैयार करेगा।

29 दुकानों के लिए नहीं मिली बोली

आबकारी विभाग ने 29 कंपोजिट शराब दुकानों के लिए ई-टेंडर आमंत्रित किए थे। इन दुकानों का कुल आरक्षित मूल्य 521 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा तक एक भी टेंडर प्राप्त नहीं हुआ।यह स्थिति विभाग के लिए चिंता का विषय बन गई है।

Read More : M.P News : आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा-2024 में गड़बड़ी, 2 घंटे की परीक्षा 30 मिनट में खत्म, 12 अभ्यर्थियों पर FIR

नई दुकानों के लिए तय हुई तारीख

विभाग ने बताया कि नई 31 दुकानों के लिए 5 मार्च को टेंडर प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
इसके अलावा 25 दुकानों के लिए 8 मार्च को टेंडर लिए जाएंगे।अब विभाग संभावित बोलीदाताओं की रुचि बढ़ाने के लिए शर्तों और प्रक्रिया में बदलाव पर विचार कर सकता है।

दोबारा बनेगी रणनीति

टेंडर प्रक्रिया फेल होने के बाद आबकारी विभाग अधिकारियों के साथ बैठक कर कारणों की समीक्षा करेगा। संभावना है कि आरक्षित मूल्य, शर्तों या अन्य तकनीकी पहलुओं में बदलाव किया जा सकता है।फिलहाल 521 करोड़ रुपये के बड़े राजस्व लक्ष्य पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here