Morena News: थाना प्रभारी सस्पेंड, TI को चोर ने कंधे पर बैठाकर घुमाया: SP ने लिया एक्शन

Sanjay Sahu
Morena News

Morena News: मुरैना :मुरैना जिले के जौरा थाना प्रभारी दर्शन लाल शुक्ला को अपराधियों के साथ जन्मदिन मनाना भारी पड़ गया। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने वायरल वीडियो की पुष्टि होने के बाद उन्हें निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है। मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है।

Morena News: बताया गया कि 28 फरवरी को जौरा थाने में टीआई का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर और कथित बाइक चोर लवकुश शर्मा भी समारोह में पहुंच गया। वीडियो में देखा गया कि लवकुश शर्मा ने टीआई को अपने कंधे पर उठाकर थाना परिसर में घुमाया, जबकि पीछे थाना स्टाफ जश्न मनाता नजर आया।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और पुलिस अधीक्षक तक पहुंचा। जांच के बाद प्रथम दृष्टया मामला सही पाए जाने पर टीआई को सस्पेंड कर दिया गया।

Morena News: दर्शन लाल शुक्ला ने सफाई देते हुए कहा कि संबंधित व्यक्ति उनका मुखबिर है और कुछ मामलों में सूचना दे चुका है। उन्होंने कहा कि भीड़ के बीच उसके शामिल होने की जानकारी उन्हें नहीं थी।

Morena News: जानकारी के अनुसार, लवकुश शर्मा को 12 जून 2025 को बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से करीब 13 लाख रुपये कीमत की 18 बाइक जब्त की गई थीं। उस समय पुलिस ने उसे वाहन चोर गिरोह का सरगना बताया था।

Morena News: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि वायरल वीडियो और पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जाएगी। यदि जांच में नियमों की अनदेखी या अनुशासनहीनता पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विभाग की छवि और आंतरिक अनुशासन को सर्वोपरि बताया गया है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *