CG CRIME : बिलासपुर में पिकनिक बनी हादसा, तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत

Sanjay Sahu
CG CRIME

CG CRIME : बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित खमतराई के अमहा तालाब में रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। सात दोस्त पिकनिक मनाने पहुंचे थे, जहां शराब सेवन के बाद नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई।

CG CRIME : थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के अनुसार बंधवापारा निवासी हिमांशु चंहादे (21) और देवरी खुर्द निवासी शिवम मानिकपुरी (21) अपने पांच साथियों के साथ तालाब घूमने गए थे। वहां सभी ने शराब पी। इस दौरान एक युवक बाइक से तालाब का चक्कर लगा रहा था, लेकिन संतुलन बिगड़ने से बाइक समेत पानी में जा गिरा। वह किसी तरह बाहर निकल आया।

CG CRIME : इसके बाद युवकों ने दोबारा शराब पी और तालाब में नहाने उतर गए। नहाते समय तीन युवक गहरे पानी में चले गए। साथियों ने एक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन हिमांशु और शिवम गहराई में डूब गए।

CG CRIME : घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार प्रकृति ध्रुव मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू कराया गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों युवकों के शव बाहर निकाले गए। आवश्यक कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *