CG NEWS : 13 लाख रुपये का गांजा पकड़ाया, तस्करी का बदला तरीका, अब ट्रेन से भेजा जा रहा नशे का सामान

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 27 फरवरी 2026 को ऑपरेशन ‘नरकोश’ के तहत की गई। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 25 किलो 435 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 12,71,750 रुपये आंकी गई है।

CG NEWS : आरपीएफ दुर्ग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा से गांजा लेकर दो युवक दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचे हैं और आगे कटनी जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर आरपीएफ की टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर 2-3 पर निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध युवकों की पहचान कर उन्हें रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद चार बैगों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

CG NEWS : पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उड़ीसा से गांजा खरीदकर उसे कटनी में बेचने के उद्देश्य से ले जा रहे थे। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी अंतर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े हो सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में विस्तृत जांच जारी है।

CG NEWS : आरपीएफ ने विधिवत पंचनामा कार्रवाई कर गांजा को जब्त किया और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। इसके बाद जब्त मादक पदार्थ और आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, रायपुर को सौंप दिया गया। एनसीबी रायपुर ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 20 (बी) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

CG NEWS : रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन ‘नरकोश’ के तहत रेलवे परिसरों में मादक पदार्थों की तस्करी पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों के माध्यम से अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

CG NEWS : अधिकारियों ने यह भी कहा कि रेलवे मार्ग तस्करों के लिए अपेक्षाकृत आसान माध्यम माना जाता है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *