CG NEWS: बचेली में हेलीपेड निर्माण पर बवाल: सरपंच समेत 17 वार्ड पंचों ने दी इस्तीफे की चेतावनी

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS: फकरे आलम /बचेली : दंतेवाड़ा जिले के बड़े बचेली की। यहां एक हाई स्कूल के खेल मैदान पर कंक्रीट हेलीपेड बनाने के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्रामसभा की अनुमति और सूचना के बिना ही प्रशासन ने जबरदस्ती निर्माण शुरू कर दिया। प्रदर्शन के बाद काम रुका था, लेकिन शनिवार को फिर से जेसीबी से गिट्टी डालकर काम चालू कर दिया गया। ग्रामीणों ने एसडीएम से बात की, लेकिन उनकी एक नहीं मानी गई। अब सरपंच सहित सभी 17 वार्ड पंच सोमवार को इस्तीफा देने की घोषणा कर चुके हैं।

 

 

CG NEWS: ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने ग्राम पंचायत को बिना सूचना और अनुमति के हेलीपेड का निर्माण शुरू कर दिया। हमारी आपत्ति के बावजूद पुलिस बल के साथ जबरदस्ती काम करवा रहे हैं। इसलिए हमने फैसला लिया है कि सोमवार को मैं सरपंच पद से और सभी 17 वार्ड पंच अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

 

प्रशासनिक अधिकारी का कहना है कि ग्रामीण जो भी आपत्ति दर्ज करा रहे हैं, उनका निराकरण किया जाएगा। मैदान के स्वरूप को बदले बिना और बच्चों के खेल प्रभावित न हो, इसे ध्यान में रखकर निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों से संवाद जारी है, उन्हें आश्वस्त किया जा रहा है।

 

 

CG NEWS: घण्टो बहस के बाद भी प्रशासन ने ग्रामीणों की बात नहीं मानी। आक्रोशित ग्रामीण वापस लौट गए, लेकिन अब इस्तीफे की धमकी से मामला और गंभीर हो गया है। अब देखना होगा हेलीपेड निर्माण मामले प्रशासन और ग्रामीणों की बीच कैसे समझौता हो पाता है ।

 

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *