Bulldozer Action : आज अमरैया चौक से अपोलो तक 150 अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त…

Parivesh

बिलासपुर/रायपुर। Bulldozer Action : अरपा पार के शनिचरी बाजार में रविवार सुबह शहर की फिजा उस वक्त बदल गई, जब भोर होते ही नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। चांटीडीह क्षेत्र में सब्जी बाजार के करीब 75 चबूतरों को ध्वस्त कर दिया गया, वहीं रपटा से अमरैया चौक तक 20 से अधिक अवैध मकानों और दुकानों को जमींदोज कर दिया गया।

कार्रवाई की भनक लगते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। कई व्यापारियों ने सड़कों पर उतरकर विरोध किया और पास स्थित शराब दुकान को भी हटाने की मांग उठाई। वहीं नगर निगम ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई सड़क चौड़ीकरण और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए आवश्यक है।

निगम आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि जिन 75 सब्जी विक्रेताओं के चबूते हटाए गए हैं, उन्हें मौके पर ही नए स्थान पर चबूते आवंटित किए गए हैं। बाजार को पीछे शिफ्ट किया जा रहा है और जल्द ही एक सुव्यवस्थित वैकल्पिक मार्केट भी तैयार किया जाएगा।

इस अभियान का दूसरा चरण आज सोमवार को चलेगा, जिसमें अमरैया चौक से अपोलो अस्पताल तक करीब 150 अतिक्रमण हटाए जाएंगे। अधिकारियों का दावा है कि यह कार्य शहर के दीर्घकालिक विकास और ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए जरूरी है।

स्थानीयों की आपत्ति:
जहां एक ओर निगम इसे आवश्यक कदम बता रहा है, वहीं प्रभावित नागरिकों ने अचानक हुई कार्रवाई को अमानवीय बताया। एक दुकानदार ने कहा, “हमें ना कोई पूर्व सूचना मिली और ना ही तैयारी का समय। अब हमारी रोजी-रोटी का क्या होगा?”

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *