Raipur News : रायपुर में स्कूटी की डिक्की से 75 लाख रुपये बरामद, हवाला एंगल की जांच

Sanjay Sahu
Raipur News

Raipur News : रायपुर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूटी की डिक्की से 75 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह रकम हवाला कारोबार से जुड़ी हो सकती है। मामले में मिलन शर्मा (25) नामक युवक को हिरासत में लिया गया है, जो पेशे से कलेक्शन एजेंट बताया जा रहा है।

Raipur News : यह कार्रवाई आजाद चौक थाना क्षेत्र में की गई। 27 फरवरी की रात एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और पुलिस टीम द्वारा समता कॉलोनी इलाके में नाकेबंदी की गई थी। संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान एक्टिवा (CG 04 NJ 8956) को रोका गया। तलाशी लेने पर डिक्की में कपड़े के थैले में रखे 75 लाख रुपये नकद मिले।

Raipur News : पुलिस द्वारा वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद रकम जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के अनुसार, आरोपी मूलतः राजस्थान का निवासी है और पिछले पांच वर्षों से रायपुर में रह रहा है। वह शहर के विभिन्न इलाकों से रकम एकत्र कर ट्रांसफर करने का काम करता है।

Raipur News : पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अलग-अलग ठिकानों से रकम कलेक्ट कर रहा था, लेकिन पकड़ने के बाद पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, जिससे संदेह और गहरा गया।

Raipur News : आरोपी के पास से 75 लाख रुपये नकद, चार मोबाइल फोन और एक्टिवा जब्त की गई है। मोबाइल डेटा की जांच कर हवाला नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। मामले को आगे की जांच के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया गया है।

Raipur News : गौरतलब है कि इससे पहले भी आमानाका इलाके में एक कार से करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए थे। पुलिस के अनुसार, शहर के लगभग 15 इलाकों में हवाला नेटवर्क सक्रिय होने की आशंका है और इस दिशा में जांच जारी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *