इजरायल-अमेरिकी अटैक से तिलमिलाया ईरान! बोल दिया एक साथ 7 देशों पर हमला…

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मिडिल ईस्ट एक बार फिर गंभीर तनाव के दौर से गुजर रहा है। शनिवार को ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों के बाद क्षेत्र में हालात तेजी से बदले हैं। ईरान की ओर से जवाबी कार्रवाई के दावे सामने आए हैं, जिनमें कई देशों को निशाना बनाए जाने की बात कही जा रही है।

बहरीन में अलर्ट, धमाकों की खबर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने को लेकर खतरे की चेतावनी जारी की गई और एयर रेड सायरन बजाए गए। राजधानी मनामा में धमाके जैसी आवाजें सुनाई देने और आसमान में धुआं देखे जाने की भी खबरें हैं। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

किन देशों का लिया जा रहा नाम

रिपोर्ट्स में इजरायल के अलावा कतर, बहरीन, कुवैत, सऊदी अरब, जॉर्डन और यूएई (अबू धाबी) का जिक्र किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें आग और धुएं के गुबार दिखाई दे रहे हैं। इन वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है।

एयरस्पेस बंद, उड़ानें प्रभावित

तनाव के बीच कतर और यूएई ने अस्थायी रूप से अपना एयरस्पेस बंद करने की घोषणा की है। कतर एयरवेज की कुछ उड़ानों को रोका गया है। बताया जा रहा है कि अमेरिकी सैन्य ठिकानों को संभावित निशाना बनाए जाने की आशंका के चलते ये कदम उठाए गए।

इजरायल में इमरजेंसी

ईरान की ओर से जवाबी हमलों के बाद इजरायल ने देश में इमरजेंसी घोषित कर दी है। सरकार ने नागरिकों से सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है और एहतियातन शैक्षणिक संस्थान, सार्वजनिक कार्यक्रम और गैर-जरूरी कार्यालय अस्थायी रूप से बंद करने के निर्देश दिए हैं।

स्थिति तेजी से बदल रही है और विभिन्न दावों-प्रतिदावों के बीच आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर अब इस बात पर है कि यह टकराव आगे किस दिशा में बढ़ता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *