Tuesday, September 8, 2026
Home Chhattisgarh Raipur News : रायपुर में पेमेंट गेट-वे पैनल चलाने वाले अंतरराज्यीय सट्टा...

Raipur News : रायपुर में पेमेंट गेट-वे पैनल चलाने वाले अंतरराज्यीय सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

Raipur News
Raipur News

Raipur News : रायपुर : रायपुर कमिश्नरेट की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा और पेमेंट गेट-वे पैनल संचालित करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में रायपुर से 2 और गोवा से 5 सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Raipur News : पुलिस को 25 फरवरी 2026 को सूचना मिली थी कि न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र में मुक्तिधाम के पास एक चारपहिया वाहन में कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) श्री संदीप पटेल के निर्देशन में टीम ने मौके पर दबिश दी। वाहन में सवार दो आरोपियों प्रतीक कुमार वीधवानी और सैन्की देवड़ा को पकड़ा गया।

Raipur News : जांच में सामने आया कि आरोपी 23exch9.com, allpenalexch.com और 99.com जैसे ऑनलाइन बैटिंग पैनलों के माध्यम से मास्टर आईडी बनाकर कमीशन पर सट्टा संचालन कर रहे थे। इसके साथ ही वे पेमेंट गेट-वे पैनल चलाकर हार-जीत की रकम डिपॉजिट और विदड्रॉ की सुविधा दे रहे थे। पूछताछ में गोवा में बैठे अन्य साथियों की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने वहां भी रेड कार्रवाई कर पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Raipur News : पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह द्वारा लगभग 431 म्यूल बैंक खातों का उपयोग किया जा रहा था। इन खातों के जरिए सट्टे की रकम जमा और निकासी की जा रही थी। अवैध कमाई को क्रिप्टो करेंसी और यूएसडीटी के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय पैनल संचालकों तक भेजा जा रहा था। अब तक की जांच में 46,500 यूएसडीटी (करीब 42 लाख रुपये) क्रिप्टो वॉलेट में ट्रांसफर किए जाने की पुष्टि हुई है।

Raipur News : आरोपियों के कब्जे से 24,600 रुपये नगद, 5 लैपटॉप, 1 टैब, 58 मोबाइल फोन/आईफोन, 12 एटीएम कार्ड, 3 राउटर, 4 पासबुक और एक बलेनो कार समेत लगभग 22.14 लाख रुपये मूल्य की सामग्री जब्त की गई है। 53 मोबाइल फोन विभिन्न बैंक खातों से लिंक पाए गए हैं। करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन की भी जानकारी मिली है, जिसकी जांच जारी है।

Raipur News : मामले में रायपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 और 112 बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 89/26 दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले ग्राहकों की भी पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Raipur News : वर्ष 2026 में अब तक एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट द्वारा ऑनलाइन सट्टा के 5 प्रकरणों में 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 2.14 करोड़ रुपये का मशरूका जब्त किया जा चुका है। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here