Raipur News: रायपुर में यूथ कांग्रेस नेता के घर के बाहर खड़ी दो कारों में आग, पेट्रोल डालकर आगजनी की आशंका

Sanjay Sahu
Raipur News

Raipur News: रायपुर : रायपुर में यूथ कांग्रेस नेता विनोद कश्यप उर्फ भक्कू के घर के बाहर खड़ी दो कारों में अज्ञात उपद्रवियों ने आग लगा दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Raipur News: मौके पर मौजूद लोगों ने आशंका जताई है कि उपद्रवियों ने पेट्रोल डालकर आगजनी की वारदात को अंजाम दिया। कांग्रेस नेता ने इसे पुलिस की लापरवाही करार देते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Raipur News: आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं से डीडीनगर थाने पहुंचने की अपील की गई है। आज दोपहर 12 बजे महादेव घाट रोड स्थित थाने में प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *