M.P News : रीवा में हेलीकॉप्टर से निकली शाही बारात, दूल्हे की शाही एंट्री बनी चर्चा का विषय

Rahul Goshwami

रीवा : रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अतरैला के गांव बरौहा में हुई एक शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है। वजह है दूल्हे की शाही एंट्री, जहां बारात पारंपरिक कार या घोड़ी से नहीं, बल्कि हेलीकॉप्टर से निकाली गई।

शाही अंदाज में दूल्हे का आगमन

ग्राम बरौहा निवासी राकेश सिंह बघेल के बड़े पुत्र अमित सिंह बघेल का विवाह 26 फरवरी को नगर परिषद डभौरा के ग्राम जतरी निवासी धानेंद्र सिंह चौहान की पुत्री रिया सिंह चौहान के साथ संपन्न हुआ। बरौहा से हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी और सीधे जतरी गांव में लैंडिंग की।

जैसे ही हेलीकॉप्टर गांव में उतरा, पूरा इलाका इस अनोखी बारात को देखने उमड़ पड़ा। ग्रामीणों ने पहली बार अपने गांव में इस तरह की शाही बारात देखी।

Read More : इंदौर : करोड़ों के संपत्ति कर बकाया पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, खालसा कॉलेज स्टेडियम की 70 से ज्यादा दुकानें सील

गांव की पहचान बनाने की अनोखी पहल

दूल्हे अमित सिंह बघेल ने बताया कि यह उनके पिता की वर्षों पुरानी इच्छा थी कि उनके छोटे से गांव बरौहा को एक अलग पहचान मिले। रीवा जिले से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव का नाम अक्सर लोग नहीं जानते। इसी सोच के साथ परिवार ने कुछ अलग और यादगार करने का निर्णय लिया।

गांव से जुड़ाव ने रचा इतिहास

राकेश सिंह बघेल का परिवार वर्ष 1994 से पुणे में निवास कर रहा है और वहां उनका अपना उद्योग है। बावजूद इसके, परिवार का अपनी जन्मभूमि से गहरा लगाव है। इसी जुड़ाव ने इस शाही बारात को जन्म दिया।

सोशल मीडिया पर छाया ‘रीवा की शाही शादी’ का खुमार

हेलीकॉप्टर से निकली इस बारात के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग इसे “रीवा की शाही शादी” का नाम दे रहे हैं।

यह शादी न केवल बरौहा बल्कि पूरे सिरमौर क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है और गांव को एक नई पहचान दिलाने में सफल साबित हो रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *