इंदौर : करोड़ों के संपत्ति कर बकाया पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, खालसा कॉलेज स्टेडियम की 70 से ज्यादा दुकानें सील

Rahul Goshwami

इंदौर : इंदौर नगर निगम ने करोड़ों रुपये के संपत्ति कर बकाया को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए खालसा कॉलेज स्टेडियम परिसर की 70 से अधिक दुकानों को सील कर दिया। यह कार्रवाई लंबे समय से बकाया चल रहे कर की वसूली के लिए की गई।

राजमोहल्ला जोन में चला अभियान

जानकारी के अनुसार झोन क्रमांक 2, राजमोहल्ला क्षेत्र में सहायक राजस्व अधिकारी अखिलेश मालवीय के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर बकायेदार दुकानों को सील करने की प्रक्रिया पूरी की।

बकायेदारों को पहले दिया गया था नोटिस

नगर निगम सूत्रों के मुताबिक संबंधित दुकानदारों को पूर्व में कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन बकाया राशि जमा नहीं होने पर सख्त कदम उठाया गया।   नगर निगम ने 1 करोड़ 63 लाख रुपये के बकाया संपत्ति कर को लेकर खालसा कॉलेज परिसर में सख्त कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक दुकानों को सील कर दिया। निगम पहले भी कॉलेज प्रबंधन को कई नोटिस जारी कर चुका था और 25 फरवरी को प्रिंसिपल ऑफिस को भी सीलबंद किया गया था। इसके बावजूद कर जमा नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों के अनुसार बकाया वसूली तक अभियान जारी रहेगा, जबकि इस कदम से कॉलेज प्रबंधन और दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।

Read More : C.G News : मस्तूरी गोलीकांड- 2 कांग्रेस नेता अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर, दोनों पर अब 5-5 हजार का इनाम

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि संपत्ति कर की वसूली को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा। जिन संपत्तियों पर भारी बकाया है, उनके खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

निगम की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है और अन्य बकायेदारों में भी कर जमा करने को लेकर हलचल तेज हो गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *