M.P News : इंदौर में 1 मार्च को MP SET 2025, 100 केंद्रों पर होगी परीक्षा, 38,144 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

Rahul Goshwami

इंदौर : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित राज्य पात्रता परीक्षा (MP SET 2025) की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 1 मार्च को इंदौर शहर के 100 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। इन केंद्रों में शासकीय और अशासकीय स्कूलों एवं कॉलेजों को शामिल किया गया है। परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा।आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस बार कुल 38,144 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

दोपहर 12 से 3 बजे तक होगा एग्जाम

परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े को समन्वयक अधिकारी नियुक्त किया गया है।

संभागायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में उपायुक्त राजस्व एवं प्रभारी परीक्षा अधिकारी सपना एम. लोवंशी ने बताया कि परीक्षा में बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।

15 मिनट पहले मिलेगी OMR शीट

ओएमआर शीट का वितरण परीक्षा प्रारंभ होने से 15 मिनट पूर्व किया जाएगा। पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक अभ्यर्थी को निर्धारित प्रश्नपत्र सेट ही प्रदान किया जाए।

Read More : M.P News : बुरहानपुर में 2 मार्च से बसों का महाचक्का जाम! ‘होली’ के बीच बढ़ेगी यात्रियों की परेशानी

परीक्षा में साथ लाने वाली जरूरी सामग्री

  • MPPSC द्वारा जारी एडमिट कार्ड

  • पारदर्शी पानी की बोतल

  • निर्धारित स्याही का पेन (गोले भरने हेतु)

  • स्वयं का फोटो

  • फोटोयुक्त पहचान पत्र (आधार, वोटर आईडी आदि)

  • ई-प्रवेश पत्र में उल्लेखित अन्य अनुमत सामग्री

ये वस्तुएं पूरी तरह प्रतिबंधित

  • डिजिटल/स्मार्ट घड़ी

  • मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, हेडफोन

  • कैलकुलेटर

  • जूते-मोजे पहनकर प्रवेश वर्जित

  • चाबी, लाइटर, माचिस, ब्लेड, शार्पनर

  • पेंसिल, रबर, व्हाइटनर

  • क्लेचर या अन्य मेटेलिक वस्तुएं

  • कोई भी इलेक्ट्रॉनिक या कीमती सामान

प्रशासन ने परीक्षा को पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *