Reva News : रीवा के कुठुलिया कृषि फार्म के पास बीहड़ नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान

Reva News : रीवा की बीहड़ नदी में मिला युवक का शव, कुठुलिया कृषि फार्म के पास नदी में तैरती दिखी लाश। युवक के शरीर पर मिले चोट के निशान, हत्या या हादसा, जांच में जुटी बिछिया पुलिस….

Reva News : शहर के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कुठुलिया कृषि फार्म के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बीहड़ नदी में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर बिछिया पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया।

 

Reva News : शुरुआती जांच में मृतक युवक के शरीर पर कुछ चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस ने शव को पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Reva News : पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शिनाख्त होने और परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि यह कोई सामान्य दुर्घटना है या किसी रंजिश के चलते हत्या कर शव को नदी में फेंका गया है।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories