Raipur Breaking : चौथी बटालियन परिसर में जवान ने की खुदकुशी : वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे

Sanjay Sahu
Raipur Breaking

Raipur Breaking : रायपुर : रायपुर के माना स्थित चौथी बटालियन में पदस्थ एक जवान द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर से सुरक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है।

Raipur Breaking : मृतक जवान की पहचान एन. आर. अर्जुन इक्का के रूप में हुई है। वे रायपुर के माना क्षेत्र स्थित चौथी बटालियन में पदस्थ थे और मूल रूप से जशपुर जिला के निवासी बताए जा रहे हैं।

Raipur Breaking : सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जानकारी में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विस्तृत जांच के बाद ही घटना के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *