Friday, April 10, 2026
30.1 C
Raipur

M.P News : भोपाल में आज किसान महापंचायत, गरमाई सियासत, खड़गे और राहुल गांधी होंगे शामिल

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे। आयोजन को लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

ट्रेड डील पर विपक्ष का सवाल

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मीडिया से बातचीत में भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ट्रेड डील से किसानों को क्या लाभ होगा और क्या उनकी आय बढ़ेगी, यह स्पष्ट होना चाहिए। सिंघार ने दावा किया कि समझौते के अगले ही दिन कपास के दाम गिर गए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों से किसानों पर कर्ज का बोझ बढ़ रहा है।सिंघार के अनुसार, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भोपाल आकर किसानों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगे।

बाइट – उमंग सिंघार, नेता प्रतिपक्ष

भाजपा का पलटवार

राहुल गांधी के भोपाल आगमन पर भाजपा नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व मंत्री और खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी का काम केवल सरकार का विरोध करना है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उनकी ही पार्टी के कुछ लोग उनके नेतृत्व पर सवाल उठाते हैं।

Read More : M.P Crime : रीवा में बिना OTP और मालिक को बिना सूचना, वाहन ट्रांसफर का आरोप, परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

बाइट – भूपेंद्र सिंह, विधायक खुरई

कृषि मंत्री का बयान

प्रदेश के कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को फसलों और किसानों की समस्याओं की जानकारी नहीं है। कंसाना ने सवाल किया कि जो व्यक्ति यूरिया खाद के उपयोग तक से परिचित नहीं है, वह किसानों के बीच जाकर क्या संदेश देंगे।

बाइट – एंदल सिंह कंसाना, कृषि मंत्री

कुल मिलाकर किसान महापंचायत को लेकर भोपाल में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि इस सम्मेलन से किसानों के मुद्दों पर क्या ठोस संदेश निकलता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Latest YouTube Shorts

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

नंद कुमार साय के पांच बच्चों वाले बयान से मची सियासी हलचल, सीएम साय बोले- व्यक्तिगत राय...#cg

नंद कुमार साय के पांच बच्चों वाले बयान से मची सियासी हलचल, सीएम साय बोले- व्यक्तिगत राय...#cg

लग्जरी कार से देशभर में चेन स्नैचिंग, 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार...#crime #raipurpolice #cg

लग्जरी कार से देशभर में चेन स्नैचिंग, 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार...#crime #raipurpolice #cg

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला‌! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने क्या कहा...#cg #raipur #chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला‌! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने क्या कहा...#cg #raipur #chhattisgarh

रायपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा कदम, गूगल मैप से होगी लाइव मॉनिटरिंग...#raipurpolice #cg

रायपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा कदम, गूगल मैप से होगी लाइव मॉनिटरिंग...#raipurpolice #cg

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories