Tuesday, August 25, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal M.P News : पुलिस आरक्षक भर्ती मेंआज से ‘फिजिकल टेस्ट’ शुरू,...

M.P News : पुलिस आरक्षक भर्ती मेंआज से ‘फिजिकल टेस्ट’ शुरू, बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी में रैगिंग पर बड़ी कार्रवाई

भोपाल : मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। 7,500 पदों पर निकाली गई भर्ती के तहत आज से शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) की शुरुआत हो रही है। यह प्रक्रिया 23 फरवरी से 14 मार्च तक चलेगी और प्रतिदिन सुबह 6 बजे से प्रारंभ होगी।

10 जिलों में आयोजित होगा

शारीरिक परीक्षा भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, रीवा, बालाघाट, रतलाम और मुरैना सहित कुल 10 जिलों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों के लिए मूल प्रमाण पत्र और आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य किया गया है।

गौरतलब है कि लिखित परीक्षा 15 दिसंबर 2025 को आयोजित हुई थी, जबकि इसका परिणाम 25 जनवरी 2026 को घोषित किया गया था। चयन प्रक्रिया के अगले चरण के रूप में अब फिजिकल टेस्ट आयोजित किया जा रहा है।

Read More : पिता दे रहे थे नीट की तैयारी का प्रेशर, ‘कसाई’ बेटे ने मारी गोली, टुकड़े कर भर दिया ड्रम में

बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी में रैगिंग पर सख्त कार्रवाई, 6 छात्र निलंबित

भोपाल स्थित बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी में रैगिंग के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी रैगिंग शिकायत मिलने के बाद जांच कमेटी कैंपस पहुंची थी। जांच के दौरान परिसर में गांजे की गंध मिलने पर कमेटी ने जिम्मेदारों को फटकार लगाई।

6 महीने तक क्लास और हॉस्टल में प्रवेश प्रतिबंधित

मामले में आधा दर्जन सीनियर छात्रों को छह महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। इन छात्रों की क्लास और हॉस्टल में एंट्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। यदि कोई छात्र परिसर में पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

निलंबित छात्रों में ऋषि मिश्रा, आशीष शुक्ला, अहमद खान, कार्तिक कुशवाहा और हर्ष चतुर्वेदी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, जवाहर हॉस्टल में रहने वाली प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने सीनियर्स के खिलाफ एंटी रैगिंग सेल में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रैगिंग के मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here