M.P Weather : फरवरी के अंत में भी बदला मौसम, मध्य प्रदेश में बारिश-ओलावृष्टि का दौर

Rahul Goshwami

भोपाल: आमतौर पर फरवरी के अंतिम सप्ताह तक मध्य प्रदेश में गर्मी की शुरुआत हो जाती है, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज अलग नजर आ रहा है। प्रदेश में सुबह-शाम और रात के समय अभी भी हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। पिछले तीन-चार दिनों से राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश, आंधी और कहीं-कहीं ओलावृष्टि का दौर जारी है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय होने से प्रदेश का मौसम पूरी तरह बदल गया है। आने वाले दिनों में भी कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है।

24 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 24 फरवरी को विशेष रूप से दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी मध्य प्रदेश में मौसम का असर ज्यादा रहेगा। कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है।

Read Moere : C.G Weather : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश, रायपुर-बिलासपुर में रिमझिम फुहारें

इन जिलों में बारिश और आंधी

नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

हल्की बौछारों की संभावना

सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर और डिंडोरी में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।

इन जिलों में अलर्ट

छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

राजधानी भोपाल का तापमान

भोपाल में अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि रात के समय ठंडक बनी रहेगी। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान खरगोन में दर्ज किया गया है। वहीं ग्वालियर और चंबल संभाग में न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

मौसम के इस बदले रुख का असर आम जनजीवन के साथ-साथ किसानों पर भी पड़ सकता है। विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *