Indore News: जिला जेल में कैदी ने बनाई रील, सुरक्षा पर सवाल, जिला जेल से वायरल वीडियो, जांच में जुटी पुलिस

Indore News: इंदौर : इंदौर जिला जेल में एक बार फिर कैदी ने मोबाइल से रील बनाकर वायरल की है, इससे पहले भी जेल के भीतर कैदियों ने रील बनाकर वायरल कर चुके हैं जिससे जेल की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग रहा है।

Indore News: दरअसल आजाद नगर थाना क्षेत्र में आने वाली जिला जेल के भीतर कई आरोपी सजा काट रहे हैं, शहर के कई ड्रग्स सप्लायर, और कुख्यात आरोपी इस जेल में बंद है जेल के भीतर कई बार वर्चस्व को लेकर विवाद होने की खबर सामने आती रहती हैं। ताजा मामला एक बार फिर से जिला जेल से सामने आया है, जहां एक कैदी ने जिला जेल परिसर के वीडियो रील बनाकर वायरल कर दी है.

Indore News: जिससे जिला जेल की सुरक्षा और मोबाइल के इस्तेमाल होने की संभावना भी जताई जा रही है। ऐसे ही एक मामले में पिछले दिनों जेलर द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई थी, अब एक बार फिर वीडियो रील सामने आने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है, जिस पर पुलिस सोशल मीडिया एकाउंट होल्डर की तलाश में जुट गई है। वही जिला जेल के अधीक्षक की तरफ से एक आवेदन संयोगितागंज थाने में दिया गया है। जिसके आधार पर पुलिस रील बनाने वालों की पहचान करने में जुटी है।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories