Surajpur News : सूरजपुर : सूरजपुर जिले में मौसम ने अचानक करवट ली है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। ऐसे में डुमरिया धान खरीदी केंद्र में खुले में पड़े धान को लेकर चिंता बढ़ गई है।
Surajpur News : जानकारी के मुताबिक, खरीदी केंद्र में धान को सुरक्षित रखने के पर्याप्त इंतजाम नहीं दिख रहे हैं। बड़ी मात्रा में धान खुले आसमान के नीचे रखा हुआ है। यदि बारिश होती है तो धान के भीगने और सड़ने का खतरा मंडरा रहा है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो सकता है।
Surajpur News : स्थानीय किसानों ने प्रशासन से तत्काल तिरपाल और सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था करने की मांग की है। मौसम के बदले मिजाज ने खरीदी केंद्रों की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।











