Raipur Accident : रायपुर : राजधानी रायपुर में सोमवार को रिंग रोड नंबर-1 पर दो अलग-अलग सड़क हादसों ने दहशत फैला दी। दोनों घटनाएं तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हुईं। पहली घटना राजेंद्र नगर कटोरा तालाब टर्निंग के पास फ्लाईओवर से पहले हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
Raipur Accident : दूसरी और अधिक दर्दनाक घटना काशीराम नगर के सामने हुई। टाटीबंध से तेलीबांधा की ओर जा रहे तेलंगाना पासिंग ट्रक ने एक व्यक्ति को बुरी तरह कुचल दिया। टक्कर के बाद ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
Raipur Accident : सूचना मिलते ही रायपुर यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्रक के नीचे फंसे मृतक के शव को निकालने की कोशिश की गई, लेकिन चेहरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।












