Amahiya Police Station : रील वाली ‘बदमाशी’ पड़ी महंगी: अमहिया पुलिस ने बीच सड़क हुड़दंग मचाने वाले नाबालिगों के माता-पिता को बुलाया थाने

VIKASH KHALKHO

Amahiya Police Station : रीवा (22 फरवरी 2026): रीवा शहर की मुख्य सड़कों पर बाइक दौड़ाते हुए महिलाओं और लड़कियों के पास जाकर अश्लील आवाजें निकालने वाले चार किशोरों को अमहिया पुलिस ने गिरफ्तार कर सख्त हिदायत दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक रील के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। खास बात यह रही कि पुलिस ने इन किशोरों के परिजनों को थाने बुलाकर उन्हें बच्चों की करतूत के वीडियो दिखाए, जिसे देखकर किशोरों और उनके माता-पिता को शर्मिंदगी उठानी पड़ी।

रील वायरल हुई तो हरकत में आई पुलिस

दरअसल, इन किशोरों ने दो बाइकों पर सवार होकर शहर के व्यस्त इलाकों में राह चलती महिलाओं को परेशान किया और उनकी असहजता का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने रीवा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए और पुलिस को ट्रोल किया जाने लगा।

साइबर सेल की मदद से पकड़े गए ‘रील बाज़’

मामले को गंभीरता से लेते हुए अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने साइबर टीम की मदद ली। टेक्निकल सर्विलांस के जरिए पुलिस उस इंस्टाग्राम आईडी तक पहुंची जिससे वीडियो अपलोड किया गया था। जल्द ही पुलिस ने वीडियो में दिख रहे चारों नाबालिगों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया।

परिजनों के सामने झुके सर

थाने में जब किशोरों के परिजनों को उनकी अश्लील आवाजों वाली रील सुनाई गई, तो वे आवाक रह गए। किशोरों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसा न करने की शपथ ली। थाना प्रभारी ने किशोरों को कड़ी समझाइश दी और कानूनी मर्यादाओं का पाठ पढ़ाया, जिसके बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

थाना प्रभारी की अपील

अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने आम जनता, विशेषकर युवाओं से अपील की है:

“सोशल मीडिया पर चंद लाइक्स और कमेंट्स के लिए सामाजिक और कानूनी मर्यादाएं न लांघें। ऐसा कोई भी कंटेंट अपलोड न करें जिससे किसी की निजता भंग हो या समाज में असुरक्षा का भाव पैदा हो। पुलिस सोशल मीडिया पर पैनी नजर रख रही है।”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *