CG NEWS : रायपुर में कांग्रेस-दफ्तर का घेराव किए बिना लौटे BJYM कार्यकर्ता, पुलिस ने टिन शेड लगाकर रोका; यूथ कांग्रेस के टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन को बताया गलत

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर : रायपुर में कांग्रेस कार्यालय के घेराव के लिए निकले भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ता निर्धारित स्थल तक नहीं पहुंच सके। पुलिस ने शंकर नगर चौक के पास टिन शेड लगाकर बैरिकेडिंग कर दी, जिससे कार्यकर्ता आगे राजीव भवन की ओर बढ़ नहीं पाए और उन्हें वापस लौटना पड़ा।

CG NEWS : जानकारी के अनुसार, BJYM कार्यकर्ता दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए एक विरोध प्रदर्शन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। उनका आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया, जो अनुचित और देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है।

CG NEWS : कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह के प्रदर्शन से भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनामी होती है। इसी के विरोध में रायपुर में कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की घोषणा की गई थी, लेकिन पुलिस की रोक के कारण प्रदर्शनकारी आगे नहीं बढ़ सके।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *