Tuesday, May 26, 2026
37.1 C
Raipur

Rameshwar Sharma Statement : रामेश्वर शर्मा का कांग्रेस पर बड़ा हमला: “राहुल गांधी खेतों में गए तो फसल बर्बाद करेंगे, हेमंत कटारे के लिए बीजेपी में वैकेंसी नहीं”

Rameshwar Sharma Statement : भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के अचानक इस्तीफे और राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावित दौरों ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है। भाजपा के फायरब्रांड नेता रामेश्वर शर्मा ने इन मुद्दों पर कांग्रेस को जमकर घेरा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भारी संकट और परेशानी के दौर से गुजर रही है।

हेमंत कटारे का इस्तीफा और बीजेपी में आने की अटकलें हेमंत कटारे के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए रामेश्वर शर्मा ने कहा, “हेमंत ही जानें कि उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया। हम कांग्रेस के अंदरूनी मामलों में नहीं घुसना चाहते। यह उनके मान का अपमान है या कोई और कारण, यह उनके नेता ही बेहतर बता पाएंगे।” जब उनसे पूछा गया कि क्या हेमंत कटारे भाजपा में शामिल होंगे, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “राजनीति में दरवाजे कभी बंद नहीं होते। हालांकि अभी हमारे पास कोई वैकेंसी नहीं है, लेकिन हम किसी को तोड़ने का प्रयास भी नहीं कर रहे। अगर कोई मोदी जी के काम को देखकर आना चाहता है, तो उसका स्वागत है।”

राहुल गांधी के दौरे पर चुटकी राहुल गांधी के एमपी दौरे पर कटाक्ष करते हुए रामेश्वर शर्मा ने कहा कि उन्हें खेतों में जाने के बजाय तालाबों तक ही सीमित रहना चाहिए। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी पिछली बार आए थे तो अपने ही नेताओं को लंगड़ा घोड़ा बता दिया था और कमलनाथ-दिग्विजय का मजाक उड़ाया था। वे खेतों में जाएंगे तो फसल और बर्बाद करेंगे। उन्हें सब्जी, चने और धान का फर्क तो पता नहीं है, उन्हें वहीं (तालाब किनारे) रहने दो तो ज्यादा अच्छा है।”

जनता के बीच जाएगा एमपी बजट प्रदेश के बजट को लेकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प लोक कल्याण है। उन्होंने कहा, “मोदी सरकार और एमपी की मोहन सरकार किसानों को फसल का उचित दाम दे रही है। हमने फसल बीमा और आय बढ़ाने के लिए सब्सिडी की व्यवस्था की है। यह बजट गरीब, किसान और बेटा-बेटियों की पढ़ाई के लिए समर्पित है। हम जनता के बीच जाकर बताएंगे कि कैसे सरकार इलाज से लेकर छात्रवृत्ति तक की व्यवस्था कर रही है।”

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories