Gold Silver Price Hike : हफ्तेभर में सोने-चांदी में बढ़त! अब तक सोना ₹22,000 चढ़ा, चांदी 2.50 लाख पर पहुंची

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिली। सोना ₹2,300 बढ़कर ₹1,55,000 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले 13 फरवरी को इसका भाव ₹1,53,000 था।वहीं चांदी ₹8,000 की तेजी के साथ ₹2,50,000 प्रति किलो पर पहुंच गई है, जो पिछले हफ्ते ₹2,42,000 प्रति किलो थी।

2026 में अब तक कितनी तेजी?

साल 2026 में अब तक सोना ₹22,000 और चांदी ₹20,000 महंगी हो चुकी है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने ₹1.76 लाख और चांदी ने ₹3.86 लाख का ऑल टाइम हाई बनाया था।

2025 में रिकॉर्ड उछाल

  • 31 दिसंबर 2024 को 24 कैरेट सोना ₹76,000 प्रति 10 ग्राम था।

  • 31 दिसंबर 2025 तक यह बढ़कर ₹1.33 लाख हो गया — यानी करीब 75% की तेजी।

वहीं चांदी ₹86,000 प्रति किलो से बढ़कर ₹2.30 लाख प्रति किलो पहुंची — करीब 167% की उछाल।

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

सोने-चांदी में लगातार उतार-चढ़ाव से निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिला है, लेकिन आम खरीदारों पर महंगाई का असर साफ दिख रहा है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और डॉलर में उतार-चढ़ाव के कारण बुलियन मार्केट में तेजी बनी हुई है।

Read More : AI समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद आज सड़कों पर BJP, दिल्ली से गुजरात तक कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का देशभर में प्रदर्शन

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

 BIS हॉलमार्क जरूर देखें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। हॉलमार्क नंबर अल्फान्यूमेरिक कोड (जैसे AZ4524) में होता है, जिससे शुद्धता की पुष्टि होती है।

 कीमत क्रॉस-चेक करें

खरीदारी से पहले 24K, 22K और 18K के दाम अलग-अलग जांच लें। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) जैसी विश्वसनीय वेबसाइट से भाव जरूर मिलाएं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Bilaspur Housing Board Negligence: 17 साल में खंडहर बने करोड़ों के सरकारी बंगले, फंड के अभाव में काम ठप

Bilaspur Housing Board Negligence: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर से...

Related Articles

Popular Categories