9 साल की बच्ची से हैवानियत : रेप के बाद हत्या, सूटकेस में मिला शव…

0
136

दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहाँ उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में एक 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। अपराधी ने इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद बच्ची के शव को एक सूटकेस में बंद कर फरार होने की कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने बच्ची का खून से लथपथ शव सूटकेस से बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, यह पूरी घटना दयालपुर थाना क्षेत्र के डी ब्लॉक की है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में ले लिया। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म (रेप) और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग बच्ची के साथ हुई इस हैवानियत से स्तब्ध हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here