Kailash Vijayvargiya Putla Dahan : बड़वानी : नेता प्रतिपक्ष पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका कैलाश विजयवर्गीय का पुतला; इस्तीफे की मांग

Kailash Vijayvargiya Putla Dahan : बड़वानी (20 फरवरी 2026): मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को लेकर दिए गए ‘औकात में रहो’ वाले बयान पर प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बड़वानी जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।

झंडा चौक पर फूटा कार्यकर्ताओं का गुस्सा

शहर के व्यस्ततम झंडा चौक स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय के सामने बड़ी संख्या में कांग्रेसी एकत्र हुए। यहाँ कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके इस्तीफे की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि एक संवैधानिक पद पर बैठे मंत्री द्वारा नेता प्रतिपक्ष जैसे गरिमामय पद के लिए ऐसी भाषा का उपयोग करना लोकतंत्र का अपमान है।

इंदौर जल त्रासदी और ‘अभद्र’ टिप्पणी का मुद्दा

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बाबू दादा कोटवाल ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार मंत्री अपनी गलती मानने के बजाय विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बजट चर्चा के दौरान जब नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जनता के मुद्दे उठाए, तो विजयवर्गीय ने उन पर अभद्र टिप्पणी की, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

माफी और इस्तीफे की मांग

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक कैलाश विजयवर्गीय सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते और अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक कांग्रेस का यह विरोध चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। पुलिस बल की मौजूदगी के बीच कांग्रेसियों ने पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

बाइट (Byte): विष्णु बनडे, कांग्रेस नेता

“भाजपा के मंत्रियों का अहंकार सातवें आसमान पर है। नेता प्रतिपक्ष पूरे प्रदेश की जनता की आवाज होते हैं और उनके साथ इस तरह का दुर्व्यवहार निंदनीय है। हम इस अहंकारी बयान की घोर निंदा करते हैं।”

बाइट (Byte): बाबू दादा कोटवाल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष

“कैलाश विजयवर्गीय जी को उनके बयान के लिए तुरंत माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने न केवल उमंग सिंघार जी का, बल्कि पूरे आदिवासी समाज और विपक्ष का अपमान किया है। बड़वानी कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है।”

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Ganja Seizure Case: 833 किलो गांजा मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सभी आरोपी बरी

Ganja Seizure Case: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 833.271 किलोग्राम गांजा...

Related Articles

Popular Categories