M.P Crime : जबलपुर के सिरोहा में आरती के दौरान विवाद, इलाके में फैला तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिरोहा क्षेत्र से सामुदायिक तनाव की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर-5 स्थित आजाद चौक में बुधवार शाम दुर्गा मंदिर में आरती के दौरान लाउडस्पीकर को लेकर विवाद खड़ा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी दौरान एक युवक मंदिर की ग्रिल पर चढ़ गया और तोड़फोड़ की कोशिश की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

 पथराव से बिगड़े हालात

घटना की खबर फैलते ही दोनों पक्षों के लोग मौके पर जुटने लगे। देखते ही देखते स्थिति ने उग्र रूप ले लिया और पथराव शुरू हो गया। कुछ लोग लाठी-डंडों और पत्थरों के साथ सड़कों पर उतर आए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सिरोहा का यह इलाका पहले से संवेदनशील माना जाता है। यहां दुर्गा मंदिर के ठीक सामने मस्जिद स्थित है, जिसके कारण पहले भी समय-समय पर तनाव की स्थिति बनती रही है।

Read More : M.P Weather : साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस से मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और ओलों ने बढ़ाई चिंता

 लाउडस्पीकर बना विवाद की वजह

स्थानीय लोगों के अनुसार, मंदिर में आरती और मस्जिद में नमाज लगभग एक ही समय पर हो रही थी। दोनों स्थानों पर लाउडस्पीकर एक साथ बज रहे थे, जिससे विवाद की शुरुआत हुई। हालांकि प्रशासन की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और अतिरिक्त बल मौके पर रवाना किए गए। सिहोरा थाना पुलिस सहित आसपास के थानों का बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और हालात को नियंत्रण में किया।

फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और अतिरिक्त कंपनियां एहतियातन तैनात की गई हैं।

 स्थिति नियंत्रण में, सतर्कता जारी

प्रशासन का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।जबलपुर प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories