Friday, August 21, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : डीएड और CAF अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई : रायपुर...

CG NEWS : डीएड और CAF अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई : रायपुर में प्रदर्शन तेज: 125 डीएड और 50 से अधिक CAF अभ्यर्थी जेल भेजे गए

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर: राजधानी रायपुर के तूता क्षेत्र में पिछले दो महीने से अलग-अलग समूह धरना दे रहे हैं। बुधवार को डीएड अभ्यर्थियों द्वारा आत्मदाह की कोशिश के बाद पुलिस ने लगभग 125 अभ्यर्थियों (45 महिलाएं और 80 पुरुष) को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।

CG NEWS : इसी क्रम में गुरुवार को मंत्रालय घेराव के लिए निकले CAF अभ्यर्थियों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने 50 से अधिक उम्मीदवारों को रोककर बलपूर्वक बसों में बैठाया और सेंट्रल जेल भेज दिया। प्रशासन का कहना है कि बिना अनुमति आक्रामक प्रदर्शन या घेराव की अनुमति नहीं दी जाएगी।

CG NEWS : तूता प्रदर्शन स्थल पर टकराव

CG NEWS : गुरुवार सुबह जब CAF अभ्यर्थी मंत्रालय की ओर बढ़े तो पुलिस ने उन्हें तूता प्रदर्शन स्थल के प्रवेश द्वार पर ही रोक दिया। काफी देर तक बातचीत और समझाइश चली, लेकिन सहमति नहीं बनने पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। महिला और पुरुष सभी अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर जेल लाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है।आंदोलन के दौरान अब तक 200 से अधिक युवाओं की तबीयत बिगड़ने की सूचना है।

CG NEWS : 2300 पद, 1600 आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित

CG NEWS : डीएड अभ्यर्थियों का कहना है कि सहायक शिक्षक भर्ती 2023 में कुल 2300 पद घोषित हुए थे, जिनमें से लगभग 1600 पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित थे। उनका आरोप है कि इतनी बड़ी संख्या में आरक्षित पद होने के बावजूद नियुक्तियां अब तक नहीं की गई हैं।

CG NEWS : अभ्यर्थियों का कहना है कि हाईकोर्ट (2 अप्रैल 2024 और 26 सितंबर 2025) तथा सुप्रीम कोर्ट (28 अगस्त 2024) ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए थे, लेकिन सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा उनका पालन नहीं किया जा रहा है।

CG NEWS : CAF वेटिंग लिस्ट अभ्यर्थियों की मांग

CG NEWS : CAF अभ्यर्थियों के अनुसार, वर्ष 2018 की भर्ती प्रक्रिया में मेरिट लिस्ट के साथ वेटिंग लिस्ट भी जारी हुई थी। मेरिट सूची के अभ्यर्थियों की नियुक्ति हो गई, लेकिन वेटिंग लिस्ट में शामिल 417 उम्मीदवारों को पद खाली न होने का हवाला देकर नियुक्ति नहीं दी गई।

CG NEWS : बाद में मेरिट सूची के कुछ उम्मीदवार मेडिकल में अयोग्य घोषित हुए या नौकरी छोड़ गए, जिससे पद रिक्त हुए, लेकिन वेटिंग लिस्ट वालों को मौका नहीं मिला। इस बीच सरकार भी बदल गई।

CG NEWS : अभ्यर्थियों का कहना है कि समय बीतने के कारण 417 में से 250 से अधिक उम्मीदवार अब अधिकतम आयु सीमा पार कर चुके हैं। भर्ती के समय उनकी आयु 28 से 32 वर्ष थी, जो अब बढ़कर 36 से 40 वर्ष हो गई है। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से भी गुहार लगाई, लेकिन अब तक उन्हें कोई समाधान नहीं मिला है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here