Friday, August 21, 2026
Home Chhattisgarh Chhattisgarh Naxal Operation 2026 : ऑपरेशन क्लीन स्वीप : चार दिनों में...

Chhattisgarh Naxal Operation 2026 : ऑपरेशन क्लीन स्वीप : चार दिनों में 200 से ज्यादा नक्सली बंकर ध्वस्त, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

CG Big News
CG Big News

Chhattisgarh Naxal Operation 2026 : बीजापुर (19 फरवरी 2026): छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। जंगल क्षेत्र में हुई एक भीषण मुठभेड़ में जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है। यह कार्रवाई उस समय हुई जब नक्सलियों ने सर्चिंग पर निकले जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों को पस्त कर दिया।

रसद और नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक

पिछले चार दिनों से बीजापुर के जंगलों में चल रहे इस सघन अभियान ने नक्सलियों के बुनियादी ढांचे को हिलाकर रख दिया है। सुरक्षाबलों ने अब तक:

  • 214 नक्सली ठिकानों और भूमिगत बंकरों को ध्वस्त किया है।

  • 12,000 किलो खाद्य सामग्री जब्त की है, जिसे नक्सली लंबे समय तक छिपने के लिए जमा कर रहे थे।

  • विस्फोटकों का जखीरा: 450 IED, 818 BGL शेल, और 899 बंडल कोडेक्स बरामद किए गए हैं।

टॉप कमांडर्स के घेरेबंदी में 300 नक्सली

केंद्र सरकार द्वारा मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने के लक्ष्य के तहत 300 सक्रिय नक्सली सुरक्षाबलों के रडार पर हैं। इनमें चार शीर्ष केंद्रीय समिति (CC) सदस्य शामिल हैं:

  1. मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर

  2. देवजी उर्फ कुंभा दादा

  3. राममन्ना उर्फ गणपति

  4. मल्लाह राजा रेड्डी

खुफिया जानकारी के अनुसार, देवजी और उसके सहयोगी केसा सोढ़ी के इलाके में छिपे होने की सूचना पर छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर घेराबंदी सख्त कर दी गई है।

“आत्मसमर्पण करें या खत्म होने को तैयार रहें”

अधिकारियों ने कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि नक्सलियों के पास अब दो ही रास्ते बचे हैं—या तो वे मुख्यधारा में लौटकर आत्मसमर्पण करें, अन्यथा सुरक्षाबल उन्हें खत्म करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बड़े लीडरों की मौजूदगी को देखते हुए अत्याधुनिक उपकरणों और ड्रोन की मदद से जंगलों की निगरानी की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here