HomeSportsT20 WC 2028 : अब T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश करेगा वापसी!...

T20 WC 2028 : अब T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश करेगा वापसी! सुपर-8 से बाहर होकर फिर ऑस्ट्रेलिया की एंट्री, ये हैं 12 टीमें

Date:

Related stories

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क:  टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 चरण के लिए आठ टीमों के नाम तय हो चुके हैं, जबकि 12 टीमों का सफर समाप्त हो गया है। सुपर-8 मुकाबले 21 फरवरी से शुरू होंगे, जहां से चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। इसी बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अगले संस्करण यानी टी20 वर्ल्ड कप 2028 को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की है।

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड करेंगे मेजबानी

ICC के अनुसार 2028 का टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। मेजबान होने के कारण दोनों टीमों ने सीधे टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर लिया है। इसके अलावा 2026 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण में पहुंचने वाली टीमों को भी ऑटोमैटिक एंट्री मिली है, जिनमें भारत, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

Read More : M.P Crime : दतिया में रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई, लोडर और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, रेत कारोबारियों में हड़कंप

रैंकिंग से तय होंगी तीन और टीमें

कुल 12 टीमों की सूची में शेष तीन स्थान ICC टी20 रैंकिंग के आधार पर भरे जाएंगे। इसकी कट-ऑफ तारीख 9 मार्च निर्धारित की गई है। मौजूदा रैंकिंग के अनुसार बांग्लादेश, अफगानिस्तान और आयरलैंड इन स्थानों के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं, जिनकी एंट्री लगभग तय मानी जा रही है।

बांग्लादेश से जुड़ा विवाद भी चर्चा में

बांग्लादेश टीम 2026 वर्ल्ड कप का हिस्सा होने के बावजूद अपने मैच भारत में खेलने को लेकर विवाद में रही थी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मुकाबलों को न्यूट्रल वेन्यू पर कराने की मांग की थी, जिसे ICC ने खारिज कर दिया। इसके बाद टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई और उसकी जगह स्कॉटलैंड को मौका मिला। हालांकि 2028 के लिए स्कॉटलैंड को अब रीजनल क्वालिफायर से गुजरना होगा।

अब क्रिकेट प्रशंसकों की नजर 2026 वर्ल्ड कप के सुपर-8 और सेमीफाइनल मुकाबलों पर है, वहीं 2028 टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर भी उत्साह बढ़ गया है। ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड की मेजबानी में होने वाला यह टूर्नामेंट वैश्विक क्रिकेट कैलेंडर का बड़ा आकर्षण बनने की उम्मीद है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here