Thursday, August 20, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore News: एमवाय अस्पताल में लापरवाही पर बीवीजी पर जुर्माना, अधिकारियों को...

Indore News: एमवाय अस्पताल में लापरवाही पर बीवीजी पर जुर्माना, अधिकारियों को नोटिस

Indore News
Indore News

Indore News: इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित महाराजा यशवंतराव अस्पताल (एमवाय अस्पताल) में स्ट्रेचर से मरीज को सड़क पार कराते वायरल वीडियो के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।

Indore News: अस्पताल में सफाई और मेंटेनेंस में लापरवाही पाए जाने पर सुपरविजन एजेंसी भारत विकास ग्रुप (बीवीजी) पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही हॉस्पिटल सुपरिटेंडेंट डॉ. अशोक यादव और भवन अधिकारी जितेंद्र रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Indore News: डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चौथी और पांचवीं मंजिल पर दीवारों और टाइल्स में फफूंद और गंदगी पाई गई, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई और सुधार के निर्देश दिए।

Indore News: वायरल वीडियो में एक मरीज को स्ट्रेचर पर ट्रैफिक भरी सड़क पार कराते दिखाया गया था। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और सुरक्षा गार्ड व संबंधित स्टाफ से पूछताछ की जा रही है।

Indore News: अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी मरीज को परिसर के बाहर स्ट्रेचर पर ले जाना प्रतिबंधित है और 108 एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध है। बावजूद इसके हालात सामने आने पर प्रशासन ने जिम्मेदारों पर सख्त रुख अपनाया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here