टोयोटा की ये शानदार कार अब होगी 7-सीटर, XUV700, सफारी और अल्काजार से होगी टक्कर

Rahul Goshwami
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भारतीय ऑटो बाजार में जल्द ही मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाइराइडर के 7-सीटर वर्जन दस्तक दे सकते हैं। मारुति पहले ही नई प्रीमियम थ्री-रो SUV की पुष्टि कर चुकी है, जबकि टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने हाइराइडर के 7-सीटर मॉडल की रोड टेस्टिंग शुरू कर दी है। हाल ही में इस SUV को लद्दाख में टेस्टिंग के दौरान देखा गया, जिससे इसके जल्द लॉन्च की संभावना मजबूत हुई है।

लंबा डिजाइन और AWD के संकेत

स्पॉट किए गए टेस्ट मॉडल में मौजूदा 5-सीटर हाइराइडर की तुलना में ज्यादा लंबा बॉडी स्ट्रक्चर दिखाई दिया। पीछे का हिस्सा बढ़ा हुआ था, जिससे अतिरिक्त सीटों के लिए जगह मिलने का संकेत मिलता है। भारी कवरिंग के बावजूद रियर एक्सल शाफ्ट नजर आने से अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें AllGrip AWD सिस्टम दिया जा सकता है।

प्रीमियम लुक और फीचर्स की उम्मीद

नई हाइराइडर 7-सीटर का एक्सटीरियर काफी हद तक मौजूदा मॉडल जैसा रह सकता है। इसमें क्रिस्टल एक्रिलिक ग्रिल, LED हेडलैंप, डुअल-लेयर DRLs, अलॉय व्हील्स और C-शेप टेललाइट्स मिलने की संभावना है। केबिन लेआउट भी 5-सीटर जैसा रह सकता है, लेकिन अलग इंटीरियर थीम, सीट डिजाइन और ट्रिम इसे नया रूप दे सकते हैं।

Read More : Reva News : बेटे की फर्जी गिरफ्तारी बताकर पिता से ठगी, डिजिटल अरेस्ट गैंग सक्रिय

दमदार इंजन और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी

मौजूदा हाइराइडर की तरह नए मॉडल में भी 1.5-लीटर TNGA एटकिंसन साइकिल हाइब्रिड इंजन मिल सकता है, जो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ करीब 114 bhp की संयुक्त पावर देता है। इसके अलावा 1.5-लीटर K15C पेट्रोल इंजन का विकल्प भी जारी रह सकता है, जिसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों मिलते हैं।

इन SUVs से होगा मुकाबला

लॉन्च के बाद यह नई 7-सीटर SUV सेगमेंट में महिंद्रा XUV700, टाटा सफारी, हुंडई अल्काजार जैसी गाड़ियों को चुनौती दे सकती है। साथ ही आने वाली रेनॉ डस्टर 7-सीटर और मारुति की नई थ्री-रो SUV से भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *