Uttarakhand News : श्रद्धालुओं से भरे हेलीकॉप्टर की हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग, कार पर गिरा हेलीकॉप्टर का हिस्सा

0
181
Uttarakhand News
Uttarakhand News

Uttarakhand News : उत्तराखंड : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया, जब केदारनाथ जा रहे श्रद्धालुओं को लेकर जा रहे एक निजी हेलीकॉप्टर की तकनीकी खराबी के चलते हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि हेलीकॉप्टर के पायलट को मामूली चोटें आई हैं।

Uttarakhand News : कार पर गिरा हेलीकॉप्टर का हिस्सा

Uttarakhand News : आपात लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा सड़क किनारे खड़ी एक कार पर गिर गया**, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लैंडिंग के दौरान की अफरातफरी देखी जा सकती है।

Uttarakhand News : सभी श्रद्धालु सुरक्षित

Uttarakhand News : हेलीकॉप्टर में सवार सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं और उन्हें तुरंत वहां से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। लैंडिंग की वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है।
उत्तराखंड के एडीजी कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने बताया कि यह हादसा गुप्तकाशी क्षेत्र में हुआ। एक निजी कंपनी के हेलीकॉप्टर को तकनीकी गड़बड़ी के चलते आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here