Friday, May 29, 2026
36.1 C
Raipur

Balrampur News : बलरामपुर में अवैध खनन जांच के दौरान बवाल, एसडीएम-नायब तहसीलदार पर पिटाई का आरोप; एक ग्रामीण की मौत

Balrampur News : बलरामपुर : बलरामपुर जिले के हंसपुर गांव में अवैध बाक्साइट खनन की जांच के दौरान हिंसक घटना सामने आई है। आरोप है कि जांच के लिए पहुंचे कुसमी एसडीएम करूण डहरिया और नायब तहसीलदार पारस शर्मा के साथ मौजूद युवकों ने तीन ग्रामीणों की पिटाई कर दी, जिसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं। मामला कुसमी थाना क्षेत्र का है।

Balrampur News : जानकारी के अनुसार राजस्व टीम रविवार देर शाम हंसपुर में अवैध उत्खनन की जांच के लिए पहुंची थी। रात में सरना के पास टीम की मुलाकात गांव के तीन ग्रामीणों से हुई। आरोप है कि इसी दौरान एसडीएम, नायब तहसीलदार और उनके साथ मौजूद युवकों ने तीनों ग्रामीणों को डंडों और लात-घूंसों से पीटा। इसके बाद उन्हें वाहन में बैठाकर कुसमी ले जाया जा रहा था। रास्ते में मारपीट से घायल एक ग्रामीण बेहोश हो गया।

Balrampur News : तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी लाया गया, जहां इलाज के दौरान 60 वर्षीय राम नरेश राम की मौत हो गई। अन्य दो ग्रामीण अजीत उरांव (60 वर्ष) और आकाश अगरिया (20 वर्ष) घायल हैं। घायलों का कहना है कि वे गेहूं के खेत में सिंचाई कर लौट रहे थे, तभी उन्हें रोककर पूछताछ के बाद पीटा गया।

Balrampur News : घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कुसमी थाने में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले की जांच के लिए बलरामपुर एडिशनल एसपी विश्व दीपक त्रिपाठी कुसमी पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि एसडीएम और नायब तहसीलदार सहित मारपीट में शामिल युवकों को राजपुर थाने में बैठाकर रखा गया है।

Balrampur News : सूत्रों के मुताबिक हंसपुर में अवैध बाक्साइट उत्खनन की शिकायत थी। ग्रामीणों द्वारा एक बाक्साइट लोड ट्रक को पकड़ने और कथित ब्लैकमेलिंग की सूचना पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची थी। एसडीएम और नायब तहसीलदार बिना सुरक्षाकर्मियों के स्थानीय युवकों के साथ गए थे। मारपीट में कुछ स्थानीय युवकों के शामिल होने की भी बात सामने आई है।

Balrampur News : पुलिस ने मामले में जांच जारी होने की बात कही है। अंबिकापुर से फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है। फिलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?”  डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?” डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी,  40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी, 40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Latest YouTube Shorts

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

SSC कांस्टेबल परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में सीटों की कमी से छात्रों में गुस्सा फूटा।

SSC कांस्टेबल परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में सीटों की कमी से छात्रों में गुस्सा फूटा।

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories