Breaking News: जबलपुर जिले के बरगी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बके (कुल्हाड़ी जैसे औज़ार) से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने न सिर्फ पत्नी को मौत के घाट उतार दिया, बल्कि अपनी सौतेली बेटी पर भी जानलेवा हमला किया, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक महिला आरोपी की दूसरी पत्नी थी। घटना के बाद आरोपी स्वयं थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। फिलहाल बरगी पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। इलाके में इस घटना से सनसनी फैल गई है।
Breaking News: पत्नी की हत्या कर बेटी पर किया जानलेवा हमला, थाने पहुंचकर किया सरेंडर
Date:

