CG NEWS : किसान संगोष्ठी में एग्रीस्टेक, संतुलित खेती और प्राकृतिक कृषि पर जोर, रबी वर्ष 2025-26 अंतर्गत ग्राम मगेदा में हुआ सफल आयोजन

CG NEWS : रोशन सेन/माकड़ी: कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के एक्सटेंशन रिफॉर्म “आत्मा” योजना के अंतर्गत विकासखंड माकड़ी के ग्राम मगेदा में रबी वर्ष 2025-26 के तहत दिनांक 13 फरवरी 2026, शुक्रवार को किसान संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग से उपसंचालक कृषि कैलाशनाथ मरकाम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए एग्रीस्टेक पंजीयन को सभी किसानों के लिए अनिवार्य बताते हुए आधुनिक तकनीक के उपयोग पर बल दिया।

CG NEWS : साथ ही खेती में संतुलित खाद एवं उर्वरकों के उपयोग, फसल चक्र अपनाने, जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, तथा दलहनी एवं तिलहनी फसलों के उत्पादन पर विशेष जोर देने की बात कही। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की विस्तृत जानकारी भी किसानों को प्रदान की।

CG NEWS : पशुपालन विभाग से सुधरन मरकाम ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को पशुपालन को अतिरिक्त आय के साधन के रूप में अपनाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जनपद सदस्य रामलाल नेताम, सरपंच रजन बाई नेताम, उपसरपंच समरथ मरकाम, कृषि विभाग से मीना नेताम (कृषि अधिकारी), शधनेश मंडावी, दिनेश नेताम, भूपेंद्र कुमार सिन्हा, हर्षलता पद्माकर सहित गांव के प्रगतिशील किसान बसमन नेताम, भारत लाल नेताम, समस्त पंचगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

CG NEWS : कृषि अधिकारी मीना नेताम ने बताया कि इस प्रकार की संगोष्ठियों का उद्देश्य किसानों को नवीन तकनीकों, शासकीय योजनाओं एवं उन्नत कृषि पद्धतियों की जानकारी प्रदान कर उनकी आय में वृद्धि करना है। कार्यक्रम में किसानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और विभिन्न विषयों पर प्रश्नोत्तर के माध्यम से जानकारी प्राप्त की।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories