थाना में खड़ी कार में भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Parivesh
A car parked in the police station caught fire causing panic

CG BREAKING: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बालको थाना परिसर में मंगलवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक स्विफ्ट डिजायर कार में अचानक आग लग गई। कार से उठती तेज लपटों और काले धुएं ने पूरे थाना परिसर को चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि यह कार आरक्षक डेविड निराला की थी। घटना के बाद पुलिसकर्मी तत्काल हरकत में आए और पानी व अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने का प्रयास किया।

CG BREAKING: हालांकि आग इतनी भीषण थी कि दमकल की टीम को बुलाना पड़ा। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। राहत की बात यह रही कि पास में खड़े अन्य वाहनों को समय रहते हटा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है, पुलिस जांच में जुट गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *