पहले रोहित शेट्टी के घर फायरिंग और अब रणवीर सिंह को बिश्नोई गैंग ने दी 1 करोड़ की धमकी

0
104

मुंबई: फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को मिली कथित धमकी ने सनसनी फैला दी है। मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, बिश्नोई गैंग से जुड़े बताए जा रहे शख्स हैरी बॉक्सर ने व्हाट्सएप वॉयस नोट के जरिए अभिनेता से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी।

वॉयस नोट की आवाज पर उठे सवाल

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वॉयस नोट में सुनाई देने वाली आवाज हैरी बॉक्सर से मिलती-जुलती है। हालांकि, अंतिम पुष्टि के लिए ऑडियो क्लिप को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस आधिकारिक तौर पर आवाज की पुष्टि करेगी।

Read More : Tu Yaa Main Review : अगर आप हैं कमजोर दिल के तो न देखें ‘तू या मैं’! ट्विस्ट से भरी कहानी, क्लाइमेक्स तक सस्पेंस का जलवा

सीधे नहीं, मैनेजर को भेजा गया मैसेज

सूत्रों के अनुसार, धमकी भरा संदेश रणवीर सिंह को सीधे नहीं बल्कि उनके मैनेजर के फोन पर भेजा गया था। मामला सामने आते ही पुलिस ने अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी और मैनेजर का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

रोहित शेट्टी फायरिंग केस से कनेक्शन की जांच

जांच एजेंसियां इस संभावना पर भी काम कर रही हैं कि यह मामला रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग से जुड़ा हो सकता है। दोनों कलाकार इंडस्ट्री में करीबी माने जाते हैं और कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

वीपीएन और इंटरपोल की मदद

धमकी भेजने के लिए वीपीएन नेटवर्क के इस्तेमाल की बात सामने आई है, जिसकी लोकेशन देश के बाहर बताई जा रही है। असली स्रोत का पता लगाने के लिए इंटरपोल की मदद ली जा रही है।

क्या एक ही गैंग कर रहा टारगेट?

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या बॉलीवुड से जुड़े अलग-अलग मामलों के पीछे एक ही आपराधिक नेटवर्क सक्रिय है। इसी कड़ी में अभिनेता आयुष शर्मा के मैनेजर का बयान भी दर्ज किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और जल्द बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here