HomeNationalDelhiदिल्ली के कई स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मिला...

दिल्ली के कई स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मिला धमकी भरा ईमेल, मचा हड़कंप

Date:

Related stories

spot_imgspot_img

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी घटना है, जिसने अभिभावकों और स्कूल प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें तुरंत प्रभावित स्कूलों में पहुंचीं और एहतियातन स्कूल परिसरों को खाली कराकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। अब तक किसी भी स्थान से संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

बीडी तमिल स्कूल समेत कई संस्थान निशाने पर

जानकारी के अनुसार झंडेवालान स्थित बीडी तमिल एजुकेशन स्कूल, ब्रिटिश स्कूल और एसपीवी स्कूल को धमकी भरे ईमेल मिले। सुबह करीब 9:13 बजे पहली सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और सुरक्षा जांच शुरू की गई। छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूलों को अस्थायी रूप से खाली कराया गया।

इससे पहले भी मिल चुकी है धमकी

दिल्ली पुलिस के मुताबिक 9 फरवरी को भी राजधानी के कई स्कूलों को बम धमकी वाले कॉल और ईमेल मिले थे। उस समय भी बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड ने व्यापक जांच की थी, लेकिन कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई थी। लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।

Read More : असम-पश्चिम बंगाल के चुनावों में C.G के BJP नेताओं की एंट्री! अरुण साव, ओपी चौधरी समेत इन लोगों को ख़ास जिम्मेदारी

दक्षिणी दिल्ली के स्कूल भी रहे निशाने पर

सोमवार को जिन स्कूलों को धमकी मिली थी, उनमें लोधी रोड का एयर फोर्स स्कूल, केआर मंगलम स्कूल और सादिक नगर स्थित द इंडियन स्कूल शामिल हैं। इसके अलावा लोरेटो कॉन्वेंट (दिल्ली कैंट), कैम्ब्रिज स्कूल (श्रीनिवासनपुरी और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी), वेंकटेश्वर स्कूल (रोहिणी), सीएम स्कूल, डीटीए स्कूल (INA) और बाल भारती स्कूल को भी धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे।

तकनीकी जांच में जुटी पुलिस

लगातार मिल रही धमकियों के बाद दिल्ली पुलिस ईमेल और कॉल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर और तकनीकी जांच कर रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करने की अपील की है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here