Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh rewa news : रीवा में ‘मूसा गैंग’ की अफवाह, स्कॉर्पियो पर लिखे...

rewa news : रीवा में ‘मूसा गैंग’ की अफवाह, स्कॉर्पियो पर लिखे नाम से मचा हड़कंप, पुलिस ने बताई सच्चाई

0
126
rewa news
rewa news

rewa news : रीवा : मऊगंज में एक्टिव है मूसा गैंग, जिसके डर से गायब है भाजपा विधायक, रीवा एडिशनल एसपी बोले रीवा में मूसा लिखे दिखे स्कॉर्पियो वाहन से नहीं है मऊगंज की मूसा गैंग का संबंध

rewa news : रीवा : इन दिनों एक बार फिर मूसा गैंग एक्टिव होने के चर्चे आम है जिसकी मुख्य वजह बताई जा रही है गैंग के डर से चलते मऊगंज से भाजपा विधायक का विगत एक माह से गायब होना, हाल ही में कुछ दिनों पूर्व सोशल मीडिया में मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था जिसमें भाजपा विधायक अपने बच्चों को यह नसीहत देते हुए दिखाई दे रहे थे कि घर से बाहर बिल्कुल मत निकलना किसी भी अनजान व्यक्ति के लिए दरवाजा मत खोलना जो भी सामान मंगाना हो उसे ऑनलाइन मंगा लेना सुरक्षा संबंधी इस तरह की नसीहत देने के बाद भाजपा विधायक अपने क्षेत्र से गायब हो गए.

rewa news : वही लगभग इस घटना के एक माह गुजरने के बाद रीवा में एक स्कॉर्पियो वाहन स्पॉट हुआ जिसमें बैक डोर के ग्लास में बड़े शब्दों में मूसा लिखा हुआ था उसके बाद रीवा शहर में एक बार फिर मूसा गैंग सक्रिय होने की चर्चा शुरू हो गई जिस पर जानकारी देते हुए रीवा जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि रीवा में मूसा लिखा हुआ जो वाहन स्पॉट हुआ था पुलिस ने उसके मालिक से पूछताछ की है।

rewa news : वाहन मालिक पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला का फैन है जिसके चलते उसने स्कॉर्पियो में पीछे मूसा लिखवाया है जिसका मऊगंज की मूसा गैंग से कोई संबंध नहीं है हालांकि इस पूरे मामले में मऊगंज एसपी पहले ही यह जानकारी साझा कर चुके हैं कि इस तरह की कोई गैंग उनके जिले में एक्टिव नहीं है.

 

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here