Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh Sanjay Netam suspended : नकली दवा प्रकरण में सहायक औषधि नियंत्रक संजय...

Sanjay Netam suspended : नकली दवा प्रकरण में सहायक औषधि नियंत्रक संजय नेताम निलंबित, आरोपियों से कैफे में की थी मुलाकात

Sanjay Netam suspended
Sanjay Netam suspended

Sanjay Netam suspended : रायपुर। नकली दवाओं से जुड़े गंभीर मामले में लापरवाही और सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन के आरोप में सहायक औषधि नियंत्रक संजय कुमार नेताम को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि उन्होंने कार्यालयीन समय में आरोपियों के साथ सार्वजनिक स्थान पर बैठक की और मामले से संबंधित फाइल भी दिखाई। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी राखी सिंह ठाकुर भी मौजूद थीं, जिन्हें जशपुर स्थानांतरित किया गया है।

 

Sanjay Netam suspended : जांच में सामने आया कि सारंगढ़ निवासी खेमराज बानी और उनकी पत्नी, जो नकली दवा प्रकरण में आरोपी हैं, के साथ मोतीबाग स्थित टेन कैफे (कॉफी हाउस) में दोपहर लगभग ढाई बजे बैठक की गई थी। यह मुलाकात कार्यालयीन समय के दौरान हुई। बताया गया कि इस दौरान प्रकरण से जुड़ी फाइल भी दिखाई गई।

Sanjay Netam suspended : मामला मीडिया में प्रकाशित और प्रसारित होने के बाद शासन के संज्ञान में आया। इसके बाद नियंत्रक कार्यालय उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला रायपुर द्वारा जांच की गई, जिसमें प्रथम दृष्टया छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के उल्लंघन की पुष्टि हुई।

Sanjay Netam suspended : इसके आधार पर राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत संजय कुमार नेताम को निलंबित करने का आदेश जारी किया।

Sanjay Netam suspended : निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कार्यालय नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, नवा रायपुर अटल नगर निर्धारित किया गया है। सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना वे मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। निलंबन अवधि में उन्हें मूलभूत नियम-53 के तहत नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here